दिल्ली पिछले साल रेड फोर्ट के पास हुए कार बम धमाके मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अदालत में विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट लगभग 7500 पन्नों की है, जिसमें जांच एजेंसी ने कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया है।यह मामला देश के सबसे संवेदनशील और गंभीर आतंकी घटनाओं में से एक माना जा रहा है, क्योंकि धमाके में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने गहन जांच शुरू की थी और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई थी।
चार्जशीट में कथित तौर पर साजिश, विस्फोटक सामग्री की व्यवस्था और हमले की योजना से जुड़े पहलुओं को विस्तार से शामिल किया गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली गई है और आरोपियों की भूमिका अलग-अलग स्तर पर सामने आई है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब अदालत आरोपी तय करने और आगे की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार करेगी। आने वाले समय में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

