प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, सपा सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा

समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा से सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई कथित अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी को लेकर वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर सपा सांसद के बयान की कड़ी निंदा की।महिला मोर्चा की नेताओं निर्मला सिंह पटेल और कुसुम पटेल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा संवैधानिक गरिमा को ताक पर रखकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस बयान से महिलाओं और देश की जनता में भारी आक्रोश है।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने सपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मर्यादित भाषा और शालीन आचरण बेहद जरूरी है।इस दौरान मुख्य रूप से निर्मला सिंह पटेल, कुसुम पटेल, गीता शास्त्री, साधना पाण्डेय, विभव सिंह, रीना पात्रों, सबा परवीन, सुरेखा सिंह, नरगिस, मुमताज बानो, रेखा सोनी और सारिका सेठ सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post