देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मनाक वारदात से दहल उठी। एक महिला के साथ प्राइवेट बस में कथित गैंगरेप की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई प्राइवेट बस को भी जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को रानी बाग इलाके से बस में बैठाया था। इसके बाद उसे नांगलोई क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर रानी बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

