काशी विद्यापीठ में छात्र का सराहनीय कदम, जन्मदिन पर किया पौधारोपण

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एमए गांधीयन अध्ययन के छात्र नीतीश यादव ने अपने 26वें जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण किया।बताया गया कि जन्मदिन के मौके पर नीतीश यादव ने विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने गांधी अध्ययन पीठ परिसर में 26 चंदन के पौधे लगाए।

इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता संदीप कुमार यादव, पूर्व महामंत्री अनिल यादव, प्रोफेसर विनय पटेल, पूर्व इकाई अध्यक्ष अभिषेक यादव, छात्र नेता शिवम यादव, अविनाश, अर्शलान, विपुल यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post