काशी विद्यापीठ में विवाद: ‘मोटी’ कहने पर इंफ्लुएंसर से मारपीट का आरोप

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा देने आई एक महिला इंफ्लुएंसर के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ युवकों ने उसे “मोटी” कहकर चिढ़ाया, विरोध करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कपड़े फाड़ने की कोशिश की।जानकारी के मुताबिक, घटना विश्वविद्यालय परिसर के आसपास हुई। महिला का कहना है कि वह परीक्षा देने आई थी, तभी कुछ युवकों ने उसके शरीर को लेकर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे सड़क तक दौड़ाया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। घटना के बाद उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी मामला चर्चा में है। कई यूजर्स ने महिला सुरक्षा और बॉडी शेमिंग को लेकर चिंता जताई है।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post