वाराणसी। बाउंड्री वॉल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
हादसे में घायल अमित ने आपबीती बताते हुए कहा कि घटना बेहद भयावह थी। उसने बताया कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वह भारी समर्सिबल मोटरों के बीच फंस गया। मलबे के नीचे दबे होने के कारण उसे सांस लेने में भी काफी दिक्कत हुई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। हालांकि, बुजुर्ग को बचाया नहीं जा सका। घायल अमित का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस हादसे ने निर्माण कार्यों में लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


