बरेका में पांच कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पांच कर्मचारियों को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में एस.एस.ई./फिटर श्री बसंत लाल विश्वकर्मा, एस.एस.ई./विद्युत श्री अजय कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन/फिटर श्री प्रमोद कुमार, श्री गोरख पासवान और श्री कमलेश सिंह शामिल रहे।

को संबोधित करते हुए प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने कहा कि सभी कर्मचारी बरेका परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण से न केवल बरेका बल्कि भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और संस्थान के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया। उनके परिजनों ने भी बरेका परिवार के प्रति अपने लगाव को व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय राजकुमार गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्तजनों के स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। वहीं मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव द्वारा किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post