हसनपुर में आंधी से गिरे बिजली पोल लगाए जा रहे: ग्राम प्रधान की सक्रियता से हर बस्ती तक पहुंचेगी बिजली

हाल ही में आई तेज आंधी के कारण हसनपुर क्षेत्र में कई बिजली के पोल गिर गए थे, जिससे गांव की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई थी। ग्रामीणों को अंधेरे और परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान ने तुरंत पहल की और संबंधित विभाग से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए कार्य शुरू करवाया। अब गांव में गिरे हुए पोलों को तेजी से दोबारा लगाया जा रहा है।

ग्राम प्रधान की सक्रियता और प्रयासों के चलते बिजली विभाग की टीम लगातार काम कर रही है, जिससे जल्द ही सभी बस्तियों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल होने की उम्मीद है।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही हसनपुर की हर बस्ती तक बिजली पहुंच जाएगी और जनजीवन सामान्य हो जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post