गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने, कई बार निकाह और हलाला कराने तथा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने खुद को “नवीन” बताकर उससे संबंध बनाए और बाद में उसकी असली पहचान “नावेद” के रूप में सामने आई। महिला के अनुसार, पिछले 13 वर्षों से वह लगातार उत्पीड़न झेल रही थी।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उससे पांच बार निकाह कराया और दो बार हलाला के लिए मजबूर किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, यहां तक कि उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिवार ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, महिला ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

