बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आध्यात्मिक संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से संत-महात्मा, योग गुरु और धर्माचार्य शामिल हुए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योग गुरु बाबा रामदेव की उपस्थिति रही। उनके अलावा कई धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े संतों ने भी मंच साझा किया। संगोष्ठी में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्र निर्माण और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता पर भी जोर दिया।संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के आगामी सत्रों में कई अन्य संत-महात्माओं और विद्वानों के संबोधन भी प्रस्तावित हैं।

