“देश में आर्थिक संकट गहरा, रोजी-रोटी के लिए जूझ रही जनता”

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मयावती ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और रोजी-रोटी के संकट से आम लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।मायावती ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग आज अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे हालात में जनता के पास अब “संयम बरतने” के लिए भी कुछ नहीं बचा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आम जनता को राहत देने के लिए ठोस आर्थिक कदम उठाए जाएं।

बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और रोजगार के अवसरों में कमी के कारण गरीब और मध्यम वर्ग की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को आर्थिक राहत मिल सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post