वाराणसी में तीन खंड शिक्षाधिकारियों का वेतन रोका गया

वाराणसी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। कम नामांकन और कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चिरईगांव, काशी विद्यापीठ एवं नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारियों (BEO) का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान पाया कि संबंधित क्षेत्रों में विद्यालयों में नामांकन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन में भी लापरवाही सामने आई। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। डीएम ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post