वाराणसी में MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान

वाराणसी में एक युवा महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका ने देहरादून से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों MD प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थीं।जानकारी के अनुसार, डॉक्टर अपने घर में कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिलीं। परिजनों ने जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि मृतका के पिता शहर के चर्चित वकील हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post