उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पर वाहन चालकों को सफर के लिए अब टोल टैक्स देना होगा। यूपीडीए (UPDA) के अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार रात 12 बजे से एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक,गंगा एक्सप्रेसवे लगभग 80 प्रतिशत कार्य अडानी ग्रुप ने तैयार किया है। वहीं, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा बनाए गए हिस्से पर टोल वसूली शुक्रवार रात 12 बजे से शुरू होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को हरदोई में किया गया था। उद्घाटन के बाद सरकार ने 15 दिन तक लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी, जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है।मुफ्त यात्रा की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही अब वाहन चालकों को टोल टैक्स देना अनिवार्य कर दिया गया है। गुरुवार की आधी रात से टोल वसूली की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है।
इंटरचेंज सोनिक के मैनेजर गौरव शर्मा के अनुसार, टोल वसूली के लिए सभी मशीनें शुरू कर दी गई हैं और व्यवस्थाओं सुचारू रूप से चले इसके 16 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर टोल दरों की सूची भी लगा दी गई है।

