गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, जाति प्रमाण-पत्रों की जांच की मांग

 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक कार्यकर्ता आदिवासी वेशभूषा में मौजूद रहा।ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने गोंड (अनुसूचित जनजाति) जाति प्रमाण-पत्र सुगमता से जारी करने तथा कथित रूप से अवैध तरीके से बने जाति प्रमाण-पत्रों की जांच कराने की मांग की।

संगठन का आरोप है कि कुछ जिलों में सामान्य वर्ग के लोग गलत तरीके से अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र बनवाकर सरकारी सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वास्तविक आदिवासी समाज को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post