भौंकने पर कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, बाइक से बांधकर घसीटा

झांसी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लाइनमैन ने केवल भौंकने पर एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि उसने कुत्ते पर करीब 8 लाठियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने कुत्ते के शव को बाइक से बांधा और उसे सड़क पर घसीटते हुए हाईवे किनारे फेंक दिया। इस दौरान इलाके में मौजूद लोगों ने घटना का विरोध भी किया, लेकिन आरोपी नहीं माना।

घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पशु प्रेमियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पशु क्रूरता को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post