90वें वर्ष में प्रवेश कर चुके सरस्वती स्वीमिंग एसोसिएशन द्वारा दरभंगा घाट पर आयोजित तैराकी प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिविर 15 अप्रैल से 15 जून तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिवर्ष लगभग 200 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को चार स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच तैराकी सिखाई जा रही है। शुरुआती दिनों में बच्चों को हाथ-पैर चलाने और पानी में संतुलन बनाने का अभ्यास कराया जाता है। इसके बाद प्रशिक्षक पीनी ट्यूब के सहारे बच्चों को गहरे पानी में तैरने का प्रशिक्षण देते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विभिन्न प्रकार की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिससे बच्चे तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने योग्य बन सकें।एसोसिएशन से प्रशिक्षण प्राप्त कई प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं और आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस. चक्रवर्ती, सचिव नारायण चटर्जी, विजय शाह, अजीत पटेल, विरेश्वर भट्टाचार्य, जगदीश यादव, कृष्णा राय चौधरी, आशीष बिशम्बरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending

