बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने CISF दरोगा समेत 2 को रौंदा, हाईवे दुर्घटना में 3 दोस्तों की मौत

बुलंदशहर में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने CISF के दरोगा और एक युवक को कुचल दिया, वहीं दूसरे हादसे में हाईवे पर कार खाई में गिरने से तीन दोस्तों की जान चली गई।पहला हादसा गुलावठी क्षेत्र के कुड़वाल बनारस इलाके में हुआ। मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार, जो CISF में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे, छुट्टी लेकर घर आए थे और जैनपुर गांव में बन रहे अपने मकान के लिए सामान लेने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह दुकान से सामान लेकर बाइक पर रख रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में पास में मौजूद 24 वर्षीय जितेंद्र भी वाहन की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भागने की कोशिश कर रहे स्कॉर्पियो चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं दूसरा हादसा बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-334 पर न्यू छपरावत कट के पास हुआ। 

गांव सैदपुर से वृंदावन जा रहे चार दोस्त सड़क पर यू-टर्न ले रही गाड़ी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। हादसे में 24 वर्षीय शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक और आर्यन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल विशाल का इलाज चल रहा है।पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post