बकरीद पर कुर्बानी के खिलाफ बोलीं सारा खान, कहा- “अल्लाह को खून नहीं, इंसानियत और दया चाहिए”

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सारा खान ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) 2026 के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दया और इंसानियत का संदेश दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा सिर्फ जश्न, कपड़ों, खाने या रस्मों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह ईमान, त्याग और अल्लाह पर भरोसे का प्रतीक है।

सारा खान ने अपने संदेश में लिखा कि “अल्लाह को मांस या खून की जरूरत नहीं है। वह इंसान की नीयत, दया और तकवा को देखता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि इस ईद पर जानवरों की कुर्बानी के बजाय जरूरतमंदों की मदद करें और दया, प्रेम व उदारता के साथ त्योहार मनाएं।

एक्ट्रेस ने पैगंबर इब्राहिम की कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि ईद का असली संदेश त्याग, विश्वास और दिल की पवित्रता है। सारा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके संदेश की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे धार्मिक परंपराओं से जोड़कर अलग राय रख रहे हैं। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post