दिल्ली को जाम से राहत देने की तैयारी: 7 मेगा प्रोजेक्ट्स का बड़ा रोडमैप जारी

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार ने बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को जाम-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ 7 प्रमुख मेगा प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। इन योजनाओं का उद्देश्य सड़क नेटवर्क को मजबूत करना और आवागमन को तेज व सुगम बनाना है।सरकारी योजना में सबसे पहले एनसीआर कनेक्टिविटी को सुधारने पर जोर दिया गया है। इसके तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम और अन्य आसपास के इलाकों को जोड़ने के लिए नए कॉरिडोर और लिंक रोड विकसित किए जाएंगे, जिससे दिल्ली और एनसीआर के बीच यात्रा आसान हो सके।

इसके अलावा शहर में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। रियल-टाइम मॉनिटरिंग और तकनीक आधारित सिग्नल सिस्टम के जरिए यातायात नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।दिल्ली के रिंग रोड और आउटर रिंग रोड नेटवर्क को भी विस्तार और अपग्रेड करने की योजना है, जिससे शहर के भीतर वाहनों का दबाव कम हो सके और ट्रैफिक सुचारु रहे।भीड़भाड़ वाले इलाकों में एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जबकि प्रमुख चौराहों पर अंडरपास और ग्रेड सेपरेशन परियोजनाओं को तेज किया जाएगा ताकि बिना रुकावट यातायात संभव हो सके।

साथ ही, लंबी दूरी के वाहनों के लिए नए एक्सप्रेसवे विकसित किए जाएंगे ताकि वे शहर के भीतर प्रवेश किए बिना अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। पुराने और जर्जर सड़कों के पुनर्विकास की भी योजना शामिल है, जिससे सड़क क्षमता और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।






Post a Comment

Previous Post Next Post