IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी रचने वाले हैं नया इतिहास, 11 छक्के दूर ‘सिक्सर सेंचुरी’ से

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। राजस्थान रॉयल्स के इस विस्फोटक बल्लेबाज के सामने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड खड़ा है। वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बनने से महज 11 छक्के दूर हैं।फिलहाल यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल के नाम दर्ज है। रसेल ने आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने के लिए 657 गेंदों का सामना किया था। वहीं वैभव सूर्यवंशी अब तक सिर्फ 402 गेंदों में 89 छक्के जड़ चुके हैं। ऐसे में उनके पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला 29 मई को क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से न्यू चंडीगढ़ में होना है। यही वह मैदान है जहां वैभव ने पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर अपनी ताकत दिखाई थी। अगर वह इस मुकाबले में 11 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो आईपीएल इतिहास में नया अध्याय लिख देंगे।अगर राजस्थान रॉयल्स फाइनल में पहुंचती है तो वैभव के पास रिकॉर्ड तोड़ने के दो मौके होंगे। लेकिन टीम क्वालीफायर-2 में बाहर होती है और वैभव 11 छक्के पूरे नहीं कर पाते हैं तो उन्हें अगले सीजन तक इंतजार करना पड़ सकता है।

सिर्फ छक्कों का रिकॉर्ड ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी 1000 आईपीएल रन पूरे करने के भी बेहद करीब हैं। 22 मैचों में उनके नाम 932 रन दर्ज हैं और वह इस आंकड़े से सिर्फ 68 रन दूर हैं। अगर वह इसी सीजन 1000 रन पूरे कर लेते हैं तो सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।फिलहाल सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम है, जिन्होंने 25 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श के नाम दर्ज है, जिन्होंने सिर्फ 21 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post