चंडीगढ़ में ‘शराब का लंगर’ पड़ा भारी, फ्री वोदका चुस्की बांटने पर ठेका मालिक गिरफ्तार

चंडीगढ़ में सड़क किनारे मुफ्त में “वोदका वाली चुस्की” बांटने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस और आबकारी विभाग सक्रिय हुए और जांच के बाद ठेका मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-9 स्थित एक शराब दुकान के बाहर लोगों को आइस गोले (चुस्की) में फ्लेवर्ड वोदका मिलाकर मुफ्त में दी जा रही थी। यह गतिविधि कथित तौर पर एक शराब ब्रांड के प्रमोशन के तहत की जा रही थी। राहगीरों को गर्मी से राहत के नाम पर शराब मिश्रित पेय परोसा जा रहा था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति शराब परोसी जा रही थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके बाद संबंधित दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रशासन ने इस मामले में संबंधित कंपनी और लाइसेंसधारी फर्म को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post