दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत पांच पर FIR

फूलपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होनेa पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post