NEET-UG 2026 रद्द: छात्रों में भारी आक्रोश, NTA दफ्तर के बाहर ABVP का जोरदार प्रदर्शन

 केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बयान जारी कर बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बीच परीक्षा रद्द होने से देशभर के लाखों छात्रों में निराशा, गुस्सा और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी महीनों की मेहनत और तैयारी पर संकट खड़ा हो गया है।


इसी मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने NTA कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों और कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, छात्रों की नजर अब सरकार और NTA द्वारा घोषित की जाने वाली नई परीक्षा तिथि पर टिकी हुई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post