NEET परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वाराणसी में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था एनटीए (NTA) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों का कहना था कि वर्षों की मेहनत के बाद भी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता न होने से विद्यार्थियों का भरोसा टूटता जा रहा है।
छात्रों ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र नेता शिवम तिवारी ने कहा कि यदि जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों का आंदोलन और तेज किया जाएगा।

