हिन्दी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को “वर्तमान वैश्विक संकट : मीडिया की भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं 31वां राष्ट्रीय अलंकरण “काशीरत्न एवं शान-ए-काशी 2026” समारोह का आयोजन योग साधना केन्द्र, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. (डा.) श्याम सुन्दर अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशीरत्न प्रो. ओमप्रकाश शर्मा (वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट) एवं सन्तोषी शुक्ला (शैक्षणिक सेविका) उपस्थित रहीं।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने वर्तमान वैश्विक संकट के दौर में मीडिया की भूमिका, उसकी सामाजिक जिम्मेदारियों एवं चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती एवं समाज को जागरूक करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को “काशीरत्न”, “शान-ए-काशी 2026”, “आईएजे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2026” एवं “आईएजे नागरिक अभिनंदन 2026” से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शिक्षाविदों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के सफल आयोजन में प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, डा. कैलाश सिंह विकास एवं आईएजे से जुड़े पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


