प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व अजय राय का फूंका पुतला

प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित चितरंजन पार्क के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता  का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार देश के प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।इस दौरान प्रमुख रूप से विजय द्विवेदी, पार्षद राम गोपाल वर्मा, पार्षद चन्द्रनाथ मुखर्जी, तन्ना साहनी, मनोज मिश्रा, हरी केशरी, रीना पात्रो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post