महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को पत्रक सौंपकर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि विगत दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसक प्रवृत्ति का प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन किया गया, जिससे राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।
पत्रक के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी एवं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कदम उठाया जाना आवश्यक है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव आकाश त्रिपाठी, महासचिव प्रमोद वर्मा, दीपक यादव, आशीष ठाकुर, बैजनाथ प्रसाद, प्रेम दत्त तिवारी, गोपाल अग्रवाल, सुशील चौबे समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


