तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। अभिनेता-राजनेता विजय थलापति की सरकार बनाने की दावेदारी को राज्यपाल द्वारा फिलहाल स्वीकार नहीं किए जाने के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है।सूत्रों के अनुसार, विजय थलापति एक बार फिर राज्यपाल से मिलने पहुंचे और दावा किया कि वह विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को तैयार हैं। उन्होंने सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के आधार पर सरकार बनाने का अवसर देने का अनुरोध किया है।
AIMDMK विधायकों की गतिविधियों ने बढ़ाई हलचल
इसी बीच करीब पांच वर्षों से सत्ता से बाहर चल रही AIMDMK के 25 विधायक पांडिचेरी के समुद्र तट स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंच गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी के कुछ विधायक विजय थलापति को समर्थन देकर सत्ता में भागीदारी चाहते हैं, जबकि पार्टी का दूसरा गुट इसके विरोध में है।सूत्रों का कहना है कि यदि पार्टी के भीतर सहमति नहीं बनती है तो AIMDMK में टूट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
बहुमत परीक्षण पर टिकी निगाहें
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में बहुमत परीक्षण की स्थिति बन सकती है। यदि विजय थलापति आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल रहते हैं, तो उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो सकता है।फिलहाल राज्यपाल के अगले कदम और AIMDMK विधायकों के रुख पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

