हापुड़ में एक प्रॉपर्टी डीलर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब मृतक अपने घर के बाहर मौजूद था। आरोप है कि तीन लोगों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक के खिलाफ हत्या, मारपीट और रंगदारी समेत कुल 31 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है।मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

