सिगरा से निकली साई बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा, जयकारों से भक्तिमय हुआ शहर

साई बाबा मंदिर से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। “साई राम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।आयोजन से जुड़े अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह पालकी शोभायात्रा पिछले करीब 16 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 

उन्होंने बताया कि यात्रा संत रघुवर नगर स्थित साई बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर सिगरा चौराहा, रथयात्रा चौराहा और महमूरगंज होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई।शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।मंदिर के सेवक किशन लाल गुप्ता ने बताया कि पालकी यात्रा निकाली गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर भक्तों के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।



Post a Comment

Previous Post Next Post