स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का हुआ शुभारंभ

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के बनपुरवां रमना परिसर में पाँच दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ योगाभ्यास और सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। हरित वातावरण में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने योग एवं ध्यान की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।विद्यालय समूह के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द के निर्देशन में आयोजित समर कैम्प में योग, लेखन, नृत्य, चित्रकला तथा अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु निर्माण जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पाँच दिवसीय इस कार्यशाला में शिक्षक बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने में जुटे हैं।

समर कैम्प में नृत्य प्रशिक्षण मंजूलता शर्मा, लेखन प्रशिक्षण मिर्जा विलायत बख्त, वस्तु निर्माण प्रशिक्षण अनुराधा दीक्षित एवं ममता यादव, योग प्रशिक्षण नीरज कुमार यादव तथा चित्रकला प्रशिक्षण गिरीशचन्द्र अरोड़ा द्वारा दिया जा रहा है।कार्यशाला के विभिन्न सत्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० ए०के० चौबे एवं छात्रावास अधीक्षक ले० एम०एस० यादव ने संबोधित करते हुए बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post