ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर मृत्युंजय महादेव मंदिर के मध्यमेश्वर स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में मंगलवार को भगवान हनुमान का भव्य श्रृंगार एवं पूजन आयोजित किया गया।मंदिर के पुजारी दिनेश कुमार गौड़ ने सिंदूर लेपन के बाद प्रभु हनुमान का सुगंधित फूलों एवं मालाओं से आकर्षक श्रृंगार किया। इस दौरान मंदिर परिसर को भी फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। बजे मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
पूजन एवं श्रृंगार के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में चना एवं बेसन के लड्डू का वितरण किया गया।कार्यक्रम में हनुमान सेना के संरक्षक सुधीर सिंह, अध्यक्ष विजय कपूर तथा सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल सहित अनेक भक्तों ने प्रभु चिंताहरण हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

