श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में द्वितीय स्मार्ट क्लास का लोकार्पण

श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के गोलघर मैदागिन परिसर में द्वितीय स्मार्ट क्लास का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी रमेश चन्द्र अग्रवाल ने फीता काटकर किया।विद्यालय में स्थापित यह स्मार्ट क्लास कौस्तुभ अग्रवाल एवं किसलय अग्रवाल द्वारा अपने स्वर्गीय रामचंद्र अग्रवाल तथा स्वर्गीय शशि प्रभा अग्रवाल की स्मृति में समर्पित की गई है।इस अवसर पर रमेश चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल युग में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। स्मार्ट क्लास छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी।

कार्यक्रम में संतोष कुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और नई पीढ़ी को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।कॉलेज के अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन ने कहा कि विद्यालय छात्राओं को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्रबंधक गरिमा टकसाली ने कहा कि स्मार्ट क्लास शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावी और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाएगी।प्रधानाचार्य संगीता बनर्जी एवं सहायक प्रबंधक पवन कुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मानसी अग्रवाल, रचना अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मानस अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post