कामाख्या सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर हुआ आयोजित

कामाख्या सेवा संस्थान द्वारा “स्वस्थ समाज, शिक्षित समाज” के संकल्प के तहत मंगलवार को चौक थाना परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में संस्था के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. कुंदन कपूर की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान वाराणसी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा यादव, जिला सचिव हेमा गौतम, जिला महामंत्री नेहा शाह, जिला संगठन मंत्री बबली ओझा, चंदौली मीडिया प्रभारी चंदन कपूर एवं डॉ. अंबिका कपूर ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

शिविर की व्यवस्थाओं में करण राणा का विशेष सहयोग रहा। संस्था पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।संस्था की ओर से चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्र के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संस्था ने कहा कि जनहित में इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post