कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप, लियाकत मर्कुस खान ने की प्रेस वार्ता

एलडीटीए सचिव लियाकत मर्कुस खान ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में अवैध हस्तक्षेप का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव संयुक्त शिक्षा निदेशक (जे.डी.) वाराणसी मंडल के आदेश के तहत कराया जाना था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की गई।प्रेस वार्ता में एलडीटीए सचिव लियाकत मर्कुस खान ने बताया कि लखनऊ डायोसिसियन ट्रस्ट एसोसिएशन (एल.डी.टी.ए.) द्वारा संचालित यह संस्था एक अल्पसंख्यक मसीही शिक्षण संस्थान है। उन्होंने दावा किया कि 11 मई को विद्यालय परिसर में चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय पहुंचने पर पता चला कि एक अन्य संस्था डी.ई.वी. द्वारा चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। साथ ही विभाग द्वारा नामित चुनाव अधिकारी अशोक कुमार यादव से मिलने का प्रयास करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेन्द्र कुमार एवं कुछ अन्य लोगों द्वारा उन्हें रोका गया और अपमानित किया गया।एलडीटीए सचिव लियाकत मर्कुस खान ने कहा कि उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी वाराणसी से करते हुए निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंध समिति के चुनाव में जानबूझकर विवाद उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post