रोहनिया क्षेत्र मोहनसराय-बनारस रोड पर जल्द ही एक शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट शुरू होने जा रहा है। रेस्टोरेंट निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।रेस्टोरेंट निर्माण से जुड़े राजेश मिश्रा ने बताया कि रोहनिया क्षेत्र अब बनारसी साड़ी कारोबार का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां पूर्वांचल समेत कई राज्यों से व्यापारी और ग्राहक प्रतिदिन पहुंचते हैं।
बावजूद इसके, क्षेत्र में शुद्ध शाकाहारी भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की जा रही है।उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और अगले पांच से छह महीनों में रेस्टोरेंट पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यहां आने वाले व्यापारियों, ग्राहकों और यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी एवं पारंपरिक देशी व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।
Tags
Trending

