वाराणसी विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत 17 नए भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन बुलडोजर और दर्जनों मजदूरों की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अधिकारियों के अनुसार मुसाफिरखाना में रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 दिन का समय दिया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान किसी प्रकार का विरोध देखने को नहीं मिला पीडब्ल्यूडी अधिकारी ई० के० के सिंह ने बताया कि अब तक करीब 60 प्रतिशत ध्वस्तीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग 31 मई तक अभियान को पूर्ण करने का प्रयास कर रहा है।
Tags
Trending

