मणिकर्णिका घाट पर डूब रही दो बच्चियों को नाविकों ने बचाया

मणिकर्णिका घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया। नोएडा से आए छह सदस्यीय परिवार की दो बच्चियां स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता देख परिवार के लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे।मौके पर मौजूद मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के वरिष्ठ नेता रामकिशन मांझी एवं स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गंगा में छलांग लगा दी और दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू में संदीप निषाद, हिमांशु निषाद, इशू यादव, विशाल साहनी और धीरेन्द्र निषाद की अहम भूमिका रही। नाविकों की सूझबूझ और बहादुरी से दोनों बच्चियों की जान बच गई।विनोद कुमार निषाद ने नाविकों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि घाटों पर तैनात नाविक हमेशा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सजग रहते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post