VDA में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 फील्ड कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 फील्ड कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान प्राधिकरण के पांचों जोनों में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा के बाद प्रदान किया गया।सम्मानित कर्मचारियों को प्रवर्तन कार्यों, अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई, क्षेत्रीय निरीक्षण तथा प्राधिकरण के कार्यों के सफल क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस दौरान उपाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक नवीन मानचित्र आवेदन जमा कराए जाएं तथा आमजन, विशेषकर गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि प्राधिकरण की योजनाओं और व्यवस्थाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में फील्ड स्टाफ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। कर्मचारियों की सक्रियता, तत्परता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से प्राधिकरण की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ आमजन का विश्वास भी मजबूत होता है।इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा एवं अपर सचिव श्री गुडाकेश शर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post