राजातालाब में अनोखा प्रदर्शन: युवक सीवर के पानी में लेटकर मोबाइल पर करता रहा बात

राजातालाब के लॉ कॉलेज रोड पर मंगलवार को सीवर जाम की समस्या के विरोध में एक युवक ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। युवक सीवर के गंदे पानी में लेट गया और मोबाइल पर बात करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र में सीवर जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर युवक ने यह विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि सीवर का पानी सड़क पर बहने से दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post