वाराणसी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान का उत्तर प्रदेश चालक वेलफेयर सोसाइटी ने खुलकर समर्थन किया है। सोसाइटी ने कहा कि कुछ अवैध लोगों द्वारा यूनियन के नाम पर अवैध गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, जो निंदनीय है। संगठन ने मांग की है कि ऐसे अवैध यूनियनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सोसाइटी ने यह भी मांग उठाई कि वाराणसी कमिश्नरेट क्षेत्र में संचालित सभी संगठनों के रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों की जांच कराई जाए। संगठन ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में चल रहे यातायात विभाग के चेकिंग अभियान की सराहना की।उत्तर प्रदेश चालक वेलफेयर सोसाइटी ने कहा कि यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भीषण गर्मी, बरसात और सर्दी में लगातार मेहनत कर शहर की यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन कई चौराहों पर उनके बैठने और आराम करने की उचित व्यवस्था नहीं है। संगठन ने मांग की कि शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के लिए बूथ बनाए जाएं, जिससे ड्यूटी के दौरान उन्हें राहत मिल सके।
संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ तथाकथित अवैध लोग यातायात पुलिस पर बेबुनियाद आरोप लगाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। ऐसे लोगों और संगठनों की जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।इस दौरान जुवेर खान , घनश्याम यादव (जिला अध्यक्ष), विनोद सोनकर, मुन्ना अहमद, जावेद अहमद और दिनेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

