लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।तबादलों के तहत स्तुति को संभल का नया क्षेत्राधिकारी (CO) नियुक्त किया गया है। वहीं, चर्चित अधिकारी सूर्या कुमार शुक्ला के कार्यक्षेत्र में तैनात ACP को हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा प्रियंका का तबादला कानपुर कर दिया गया है। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर करीब 43 हजार फॉलोअर्स हैं।पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल को प्रदेश में पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


