अपराध पर नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए बरेली में 84 कुख्यात अपराधियों को माफिया घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर इन अपराधियों का चिह्नीकरण कर सूची तैयार कर ली गई है, जिसे संबंधित थानों को भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, चिन्हित किए गए अपराधी लूट, चोरी, डकैती, हत्या, मादक पदार्थ तस्करी, गोकशी और जमीनों पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गैंग पंजीकरण और हिस्ट्रीशीट खोलने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।
इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए संबंधित एडिशनल एसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है और निर्देश दिए गए हैं कि 30 जून तक सभी 84 अपराधियों को माफिया घोषित करने की कार्रवाई पूरी कर ली जाए। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


