पटना: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान पर स्पष्ट रुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जहां कहीं भी अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे बिना भेदभाव के हटाया जाएगा, चाहे वह किसी बड़े व्यक्ति या उद्योगपति से जुड़ा क्यों न हो।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी तुलना को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने दो-टूक जवाब देते हुए कहा कि उनकी अपनी अलग पहचान है और वे अपने नाम से ही जाने जाते हैं।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर उनके सख्त रुख को प्रशासनिक सख्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।


