वाराणसी, शहर के कमच्छा क्षेत्र में एक बिहार नंबर की थार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि वाहन चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर पर चढ़ गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ।सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
Tags
Trending


