91 हजार की लूट का खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट में छिपाई रकम, तीन गिरफ्तार

सारनाथ थाना पुलिस ने लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 2510 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 31 मई को सिंहपुर रिंग रोड पर तीन युवकों ने एक बाइक सवार को रोककर मारपीट की, नगदी छीन ली और उसके मोबाइल फोन से जबरन 91 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हृदयपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीश कुमार चौबे उर्फ विशाल, धीरज यादव उर्फ गोलू और अनिकेत यादव उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पकड़े जाने के डर से ट्रांसफर कराई गई रकम को ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट में भेजा गया था, जिसे बाद में व्यक्तिगत खाते में स्थानांतरित कर निकालने की योजना थी।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की आगे की जांच की जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post