पुलिस एनकाउंटर में मारे गए असद के घर पर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। एसडीएम ने उसके आवास पर नोटिस चस्पा कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मकान के निर्माण और स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, असद का शव देर रात गाजियाबाद में दफनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था केअंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई। प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि असद का नाम सूर्या हत्याकांड में सामने आया था। मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान वह एनकाउंटर में मारा गया। इसके बाद प्रशासन उसकी संपत्तियों की जांच में जुटा हुआ है।
Tags
Trending


