हौज कटोरा क्षेत्र में 46.63 लाख की लागत से बिछेगी नई सीवर लाइन, महापौर ने किया शिलान्यास

आदि विशेश्वर वार्ड के हौज कटोरा क्षेत्र को जल्द ही सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलेगी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने क्षेत्र में 835 मीटर लंबी नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।नगर निगम के अनुसार शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में संचालित इस परियोजना पर 46.63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नई सीवर लाइन के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही सीवर संबंधी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर ने क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपसभापति नरसिंह दास, इन्द्रेश सिंह, अनन्तराज गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अमरेश गुप्ता, संजय केशरी, विजय द्विवेदी, अंकुर मेहरोत्रा, अतुल पाण्डेय, मनीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, सोमनाथ यादव, गोपाल जी गुप्ता, राजकुमार यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post