नेपाली छात्रों का खोया आईफोन लौटाकर चेतगंज पुलिस ने जीता दिल, तकनीकी मदद से खोज निकाला मालिक

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का एक बार फिर मानवीय और सराहनीय चेहरा सामने आया है। नेपाल से वाराणसी घूमने आए कुछ छात्रों का  आईफोन चेतगंज क्षेत्र में गुम हो गया था। छात्रों को उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन चेतगंज पुलिस की तत्परता और तकनीकी सूझबूझ ने मोबाइल को उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया।जानकारी के अनुसार, गुम हुआ आईफोन पान दरीबा चौकी प्रभारी को मिला था। मोबाइल में न तो सिम कार्ड था और न ही मालिक से संपर्क का कोई सीधा माध्यम उपलब्ध था। ऐसे में मोबाइल स्वामी की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था।

चौकी प्रभारी ने तकनीकी सहायता के लिए नमन की मदद ली। नमन ने मोबाइल पर आने वाले फेसबुक नोटिफिकेशन के आधार पर मालिक की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद मोबाइल स्वामी नेपाली छात्रों से संपर्क स्थापित हो गया।इसके बाद छात्रों को चेतगंज थाने बुलाया गया, जहां थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने उनका आईफोन सकुशल वापस सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने वाराणसी पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post